पश्चिम बंगाल के सुकना में बुधवार को हुई हेलीकाप्टर दुर्घटना में मृत कसबे के मेजर अरविंद बजाला का शुक्रवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
funeral
- फोटो : Amar Ujala
सुबह शव पहुंचते ही कसबे में सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। अंतिम संस्कार में शामिल सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
3 of 5
funeral
- फोटो : Amar Ujala
सुबह से कसबे के श्मशान घाट में इलाके के लोग पहुंचने लगे थे। नाइन कोर जेसीओ अशोक आमरे, 26 टाइगर डिविजन के मेजर जरनल एसके शर्मा और 162 ब्रिगेड के कमांडेंट पीएम बाली सहित एयरफोर्स तथा थल सेना के कई अधिकारी और जवानाें ने सैन्य सम्मान के साथ सलामी देकर नमन किया।
4 of 5
funeral
- फोटो : Amar Ujala
सुबह अरविंद का शव घर पहुंचने पर परिवार के लोगों सहित सगे संबंधियों का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता थोडू राम, मां संतोष कुमारी और मेजर की पत्नी आहना बजाला को सगे संबंधी ढांढस देते दिखे। अरविंद के छोटे भाई अकुंश बजाला ने मुखाग्नि दी।
राज्य के पीएचई मंत्री चौधरी शामलाल, आरएस पुरा विधायक डॉ. गगन भगत, एससी एडवाइजरी बोर्ड के उप चेयरमैन भूषण डोगरा, पूर्व विधायक प्रो. गारूराम भगत, बिश्नाह के विधायक डा. कमल अरोड़ा सहित कई पार्टियाें के नेताओं, एसडीएम आरएस पुरा विकास कुंडल सहित प्रशासनिक अधिकारी भी अंतिम संस्कार में मौजूद थे।