वर्ष 1947 में कश्मीर के जिन इलाकों से पाकिस्तानी कबाइलियाें ने हमला किया था, आतंकियों ने लंबे अरसे बाद उन रूटों से घुसपैठ की कोशिश शुरू कर दी है। हाल ही में गुलमर्ग, बांदीपोरा और बारामुला के बोनियार से आतंकी घुसपैठ हुई है। इन रूटों से लंबे अरसे बाद घुसपैठ हुई। यह रूट बांदीपोरा, गंगबल से छतरगुल से होकर गुजरता है। उधर, आतंकियों को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना, बीएसएफ, विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) सदस्य और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने कमर कस ली है।