terrorist attack
खुफिया सूत्रों की माने तो आतंकियों को भारतीय सीमा के भीतर घुसपैठ के बाद जरांईं इलाके से तरनाह नाले की ओर जाना था, लेकिन वे बेई नाले की ओर बढ़ते चले गए। आतंकियों को घाटी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लिए आए ट्रक चालक और कंडक्टर भी इसीलिए उनका दियालाचक में इंतजार करते रहे। इस बीच एक तरफ आतंकी कश्मीर में अपने आकाओं के संपर्क में थे, तो वहीं ट्रक चालक और कंडक्टर को भी वहीं से निर्देश मिल रहे थे। सूत्रों के अनुसार 11 और 12 सितंबर की मध्यरात्रि भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ के बाद बेई पहुंचे आतंकियों ने कश्मीर में संपर्क कर अपनी पोजीशन और लोकेशन की जानकारी दी। कश्मीर से ट्रक चालक और कंडक्टर को भी दियालाचक से सुबह चार बजे के लगभग बेई जाने के निर्देश मिल गए। इसके बाद सांबा जिले की हद में पड़ने वाले रेई गांव के नजदीक पेट्रोल पंप से आतंकी ट्रक में सवार हो गए।