फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के दुश्मन! होश उड़ा देने वाला तहसीलदार का तहखाना, घर में बना रखा था आतंकी ठिकाना

Sat, 23 May 2020 11:04 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने एक तहसीलदार के घर में तहखाने में बनाए गए आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। हालांकि, ठिकाने से किसी असलहे की बरामदगी नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां तहसीलदार से पूछताछ कर रही हैं। कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच सुरक्षाबलों ने अंसार गजवा-तुल-हिंद और हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को भी शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजपोरा इलाके के एक गांव में रहने वाले तहसीलदार के घर में आतंकी ठिकाना है। इस सूचना पर सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल्स, 182वीं बटालियन सीआरपीएफ और पुलिस ने घर की तलाशी ली तो तहखाने में बनाए गए ठिकाने का पता चला।

 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
आशंका जताई जा रही है कि यहां आतंकी पनाह लेते होंगे और हथियार भी छिपाते होंगे। वहीं, जिले के त्राल से सयार अहमद शाह और अवंतीपोरा से तनसीम उर्फ तनवीर अहमद शेख को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से आतंकी संगठनों से जुड़े कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

 

4 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आतंकी अपने आकाओं के लिए रहने का प्रबंध करते थे। साथ ही संवेदनशील सूचनाएं दोनों संगठनों तक पहुंचाते थे। आतंकियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में भी ये सहयोग करते थे। इनसे पूछताछ में आतंकी संगठनों की गतिविधियों और उनके ठिकाने के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ स्थानों पर दबिश भी दी गई है।
 

यह भी पढ़ेंः  श्रीनगर आतंकी हमला: इफ्तार के लिए रोटी लेने गए थे जवान, देश की सेवा में खाली पेट ही शहीद हो गए


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्रेनेड हमला - फोटो : बासित जरगर
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के काकपोरा इलाके में शुक्रवार शाम आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। घटना हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर की है। हालांकि, निशाना चूक जाने से ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फट गया। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो पाया। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। ज्ञात हो कि एक दिन पहले गुरुवार को आतंकियों ने प्रीछू में पुलिस व सीआरपीएफ की पार्टी पर हमला किया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें