अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक 20 दिन पहले रियासी जिले के प्रसिद्ध शिव धाम शिवखोड़ी से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पर घात लगाकर आतंकियों की ओर से किए गए हमले के बाद बस गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में एक बच्चे समेत नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 33 घायल हो गए। सभी मरने वाले व घायल श्रद्धालु उत्तर प्रदेश, दिल्ली व राजस्थान के बताए जाते हैं। घटना में 6-7 यात्रियों को गोलियां लगी हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
2 of 16
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
घटना रविवार की शाम लगभग सवा छह बजे की बताई जाती है। एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने नौ यात्रियों के मारे जाने तथा 33 के घायल होने की पुष्टि की है। ज्ञात हो कि अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होनी है।
विज्ञापन
3 of 16
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि यात्रियों से भरी बस (जेके 02 एई 3485) शिवखोड़ी से कटड़ा लौट रही थी। बस में 42 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को लेकर बस सुबह शिवखोड़ी गई थी। दर्शन कर लौटते समय पौनी और शिवखोड़ी के बीच कंडा त्रयाथ इलाके में चंडी मोड़ के पास पहले से घात लगाए आतंकियों ने बस के आगे आकर फायरिंग की।
4 of 16
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
अचानक हुई फायरिंग से चालक ने संतुलन खो दिया और बस लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस के गिरने के दौरान वहां मौजूद अन्य आतंकियों ने पीछे से गोलियां बरसाईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों तथा प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 16
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
घायलों को गहरी खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बस खाई में गिरने के बाद कई लोगों के शव मौके पर पड़े हुए थे। कुछ शव पेड़ पर भी फंसे दिखे। जंगली इलाका होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी भी हुई। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
6 of 16
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अधिकारी भी रियासी से मौके पर पहुंचे। घायलों को पीएचसी पौनी और त्रियाथ ले जाया गया। पौनी में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रियासी में रेफर किया गया। इसके अलावा कुछ घायलों को हेल्थ सेंटर भारख में भी लाया गया। हमले में मारे गए चार लोगों के शव पौनी में रखे गए हैं।
विज्ञापन
7 of 16
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
मारे गए लोगों में कटड़ा निवासी चालक व उसका रिश्तेदार भी
जिला प्रशासन आतंकी हमले में मारे गए लोगों की शिनाख्त में देर रात तक जुटा रहा। आठ लोगों में से चार के शव त्रियाथ स्वास्थ्य केंद्र और चार शव पीएचसी पौनी में रखे गए हैं। हादसे में मारे गए ड्राइवर की पहचान विजय कुमार शर्मा निवासी दसानू रियासी और उसके रिश्ते में भाई की पहचान अरुण शर्मा निवासी खंडयार तहसील कटड़ा के रूप में हुई है। डीसी विशेष पाल महाजन ने बताया कि शवों की पहचान के लिए घायलों से बात की जा रही है।
8 of 16
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जारी किए नंबर
एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने एक्स पर कुछ नंबर की सूची पोस्ट की है। इन नंबरों पर संपर्क कर मृतकों व घायलों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। 01991-245639 (जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष), 01991-245076 (पीसीआर रियासी), 01991-2542000 (पीसीआर जम्मू) - 9419893557 (इस मोबाइल नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं)
9 of 16
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले कटड़ा की बस पर भी हुआ था हमला
जम्मू संभाग में पिछले कुछ वर्षों से आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं। राजोरी-पुंछ में सेना पर कई हमले किए गए। इससे पहले 13 मई 2022 को भी कटरा से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस में स्टिकी बम लगाकर हमला किया गया था। बस में आग लगने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि 24 घायल हुए थे।
10 of 16
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
2017 में अमरनाथ यात्रियों पर हुआ था हमला
11 जुलाई 2017 को अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला करते हुए आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं। इसमें नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 19 घायल हुए थे। मरने वाले सभी श्रद्धालु गुजरात के थे। शिवखोड़ी से वापिस लौट रही बस पर आतंकी हमला,बस खाई में गिरी, नौ की मौत।
11 of 16
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
पूरे इलाके की घेराबंदी, तलाशी अभियान
हमले के बाद मौके से भाग निकले आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आसपास के इलाके के घरों को खंगाला गया और लोगों से पूछताछ की गई। राजोरी से लगता इलाका होने के वजह से सीमावर्ती क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी गई है।
12 of 16
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति ने श्रद्धालुओं की मौत पर शोक किया व्यक्त
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है। एक्स पर डाली पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, मैं जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बस दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत व्यथित हूं, जिसमें कई तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
13 of 16
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
दोषी बख्शे नहीं जाएंगे : शाह
हमले की घटना से दुखी हूं। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल और डीजीपी से बात कर जानकारी ली। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। अमित शाह, केंद्रीय मंत्री
14 of 16
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमला बेहद निंदनीय है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने तीर्थयात्रियों के खिलाफ इस जघन्य कृत्य में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं। राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री
15 of 16
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने ली घटना की जानकारी
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिवार परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एक्स पर उन्होंने कहा, मैं रियासी में एक बस पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मारे गए नागरिकों के परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
हमारे सुरक्षा बलों और पुलिस ने आतंकवादियों की तलाश के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया है। इस घृणित कृत्य के पीछे के सभी लोगों को जल्द ही सजा दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल और सहायता प्रदान की जाए।