फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः जम्मू के नगरोटा में हुए आतंकी हमले की पूरी कहानी, दुर्गम पहाड़ों पर सेना का पराक्रम

Fri, 31 Jan 2020 03:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग का नगरोटा इलाका आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। इलाके में सुबह करीब साढे़ पांच बजे एक ट्रक बन टोल प्लाजा पर आकर खड़ा हुआ। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
चालक ट्रक लेकर जांच स्थल पर आया, सुरक्षाकर्मियों को ट्रक सवार लोगों की गतिविधि संदिग्ध लगी। जैसे ही सुरक्षार्मी ट्रक परिचालक के पास पहुंचा, उसने ट्रक की खिड़की बंद कर दी। जवान ने संदिग्ध परिचालक से खिड़की खोलने की बात कही। इसी दौरान आतंकियों ने ट्रक के अंदर से ही फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 10
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इससे पहले कि ट्रक के पास मौजूद सुरक्षाकर्मी मोर्चा संभालता, उसके हाथ में गोली लग गई। इतने में ही आतंकी ट्रक से उतरकर जंगल की ओर भाग पड़े।

4 of 10
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
आनन-फानन में जवानों ने अधिकारियों को सूचना दी। इसके साथ ही आतंकियों का पीछा करना शुरू किया। वहीं घायल सुरक्षाकर्मी को जम्मू मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

5 of 10
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
जंगल की ओर भागे आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया गया और इलाके की घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

6 of 10
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। चौथे आतंकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

7 of 10
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
उधर, मारे गए तीनों आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है। आतंकियों के पास से अमेरिकन कोल्ट एम-4 कार्बाइन, दो एक-74, तार काटने वाला कटर, साथ ही एक रेडियो सेट भी बरामद हुआ है जिसके जरिए आतंकवादी सीमा पार बैठे अपने आकाओं से निर्देश पाते थे।

8 of 10
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
वहीं आतंकियों के पास से पाकिस्तान निर्मित दवाइयां और चॉकलेट भी बरामद हुई हैं।

9 of 10
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक आलाधिकारी व सुरक्षा एजेंसियां इस हमले से जुड़े हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आतंकी कहां से ट्रक पर सवार हुए।
विज्ञापन

10 of 10
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस हमले के बाद जम्मू संभाग में पुलिस अलर्ट पर है। माता वैष्णो देवी धाम जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें