फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में पड़ी मार से बिलबिलाए आतंकी, तो इस वजह से जम्मू में रची जा रही हैं साजिशें

Tue, 16 Feb 2021 10:56 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
कश्मीर में आतंकवाद की कमर टूट चुकी है। आतंकी गतिविधियों चलाने के लिए कश्मीर में कमांडर नहीं हैं। नए आतंकियों की भर्ती नहीं हो पा रही और न ही पर्याप्त मात्रा में हथियार हैं। वित्तीय मदद भी नहीं मिल पा रही है। शायद यही एक वजह है कि अब आतंकियों ने जम्मू को अपना ट्रांजिट बनाना शुरू कर दिया है। दस दिन के भीतर जम्मू से दो बड़े आतंकी कमांडर पकड़े जाने और इसके बाद बस स्टैंड से आईईडी बरामदगी से यही माना जा रहा है कि आतंकी कश्मीर की जगह जम्मू में आतंकवाद फैलाना चाहते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
दरअसल, जम्मू से आतंकियों को अपना नेटवर्क चलाने में ज्यादा मदद मिल रही है। सबसे अधिक मदद आतंकियों को जम्मू, सांबा और कठुआ बॉर्डर से मिल रही है। यहां पर आतंकियों के लिए हथियार भेजे जा रहे हैं। साथ ही वित्तीय मदद जुटाने के लिए हेरोइन जैसे नशे की तस्करी हो रही है। साथ ही जम्मू में बैठकर आतंकी पड़ोसी राज्य पंजाब में भी अपना नेटवर्क चला रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
सूत्रों का कहना है कि जम्मू और पंजाब बॉर्डर पर आतंकियों ने अपने ओजी वर्करों को सक्रिय किया है। पंजाब में बेहतर मोबाइल नेटवर्क की वजह से आतंकी वहीं बैठकर आतंकी गतिविधियों को चलाने की योजना बना लेते हैं।

4 of 5
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
पाकिस्तान में बैठे हैंडलर इनसे सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म से बात करते हैं, क्योंकि जम्मू से पंजाब और बॉर्डर बिल्कुल नजदीक हैं। इसलिए जम्मू को ट्रांजिट बनाया जा रहा है, ताकि आसानी से योजनाओं को अमल में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
सुरक्षा एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कश्मीर में आतंकी संगठनों के पास गतिविधियां चलाने के लिए अब संसाधनों की काफी कमी है। इसलिए वह जम्मू का रुख कर रहे हैं। यहां पर उनके लिए सबकुछ आसान है। वह जम्मू से आसानी से सुविधाओं का लाभ उठाकर योजनाएं तैयार कर रहे हैं। लेकिन जम्मू में वह इसलिए पकड़े जा रहे हैं, क्योंकि यहां पर पुलिस का स्थानीय नेटवर्क काफी मजबूत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें