फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झेलम के रास्ते ब्रिगेड हेडक्वार्टर तक पहुंचे आतंकी, #UriAttack की अहम बातें

Fri, 12 May 2017 06:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
uri - फोटो : PTI
उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में रविवार सुबह भारी मात्रा में हथियारों से लैस आतंकियों ने सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हमला कर दिया। इस हमले में सेना के 17 जवान शहीद हो गए, जबकि करीब 19 अन्य जवान घायल हुए हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आतंकियों ने सेना के मुख्यालय को निशाना बनाया।
विज्ञापन

2 of 10
uri - फोटो : PTI
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीओके से निकलकर 4 आतंकी सलमाबाद नाले (झेलम नदी) के रास्ते उड़ी सेक्टर में पहुंचे । आतंकियों के पास भारी मात्रा में असलहा और ग्रेनेड मौजूद थे। इस बार भी आतंकियों ने पठानकोट हमले के तर्ज पर हमला करने की प्लानिंग की थी। पठानकोट में भी आतंकी नालों के रास्ते घुसपैठ करके भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे।
विज्ञापन

3 of 10
uri - फोटो : PTI
सुबह करीब सवा पांच बजे आतंकियों ने उड़ी की आर्मी यूनिट में स्थित प्रशासनिक बेस कैंप के पिछले हिस्से पर पहला हमला बोला। कुछ ऐसे ही जनवरी में पठानकोट स्थित एयरफोर्स बेस पर हमला किया गया था। वहां भी सुबह के वक्त ही आतंकी एयरफोर्स स्टेशन में दाखिल हुए थे। उड़ी में भी आतंकियों का दस्ता आत्मघाटी था, जिसका मकसद सेना को ज्यादा से ज्यादा नुकसाना पहुंचाना था।

4 of 10
uri - फोटो : PTI
उड़ी के प्रशासनिक बेस की इस इमारत में सेना की अलग अलग यूनिट के जवान थे, इनमें कुछ अपनी ड्यूटी बदल रहे । वहीं डोगरा रेजीमेंट के कई जवान इमारत के पास के तंबुओं में सो रहे थे, जो कि पिछली रात अपनी ड्यूटी पूरी करके वापस लौटे थे। 
विज्ञापन

5 of 10
uri - फोटो : PTI
हमले के बाद आतंकियों के ग्रेनेड से हमला कर सेना के इन्हीं तंबुओं में आग लग दी । आग लगने के बाद सोते हुए जवानों को संभलने का कोई मौका नहीं मिल सका जिसके कारण बड़ी संख्या जवान हताहत हो गए । सेना के डीजीएमओ के मुताबिक 12 से 13 जवानों की मौत आग की वजह से हुई।
विज्ञापन

6 of 10
ani - फोटो : ani
आतंकी बड़ी मात्रा में हथियारों से लैस थे जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पठानकोट की तर्ज पर ब्रिगेड मुख्यालय में काफी नुकसान करने की प्लानिंग थी।
विज्ञापन

7 of 10
ani - फोटो : ANI
वहीं हमले के पलटवार में सुरक्षा में तैनात जवानों ने आतंकियों पर फायरिंग शुरू कर दी । मामला गंभीर होता देख सेना के शीर्ष अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर की मदद से पैरा कमांडो को मुठभेड़ की जगह पर भेजने का फैसला किया ।

8 of 10
encounter - फोटो : File Photo
कुशल रणनीति के चलते पैरा कमांडोज ने कुछ ही घंटों में चारों आतंकियों को ढेर कर दिया । 

9 of 10
encounter - फोटो : File Photo
इसके बाद सेना के ब्रिगेड मुख्यालय और आसपास के इलाकों में सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया । 
विज्ञापन

10 of 10
encounter - फोटो : PTI
हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगती सारी सीमाओं और पंजाब से लगती सीमा पर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।। हमले के घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें