दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों की गोली का शिकार बने सेना के जवान को श्रीनगर स्थित सेना की 15वीं कोर मुख्यालय में शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लो ने पुष्प अर्पित की। पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
2 of 5
सेना प्रवक्ता के अनुसार हवलदार मंजूर अहमद बेग जो कि सेना की टेरिटोरियल आर्मी यूनिट का हिस्सा था, को गुरूवार को आतंकियों ने अनंतनाग जिले के सडूरा गांव में घर में घुसकर गोलियां मारी। वह 4 जून से 12 दिनों की छुट्टी लेकर घर ईद मनाने गया था।
विज्ञापन
3 of 5
indian army
- फोटो : बासित जरगर
श्रद्धांजलि के बाद जवान का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव भेजा गया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सेना परिवार के साथ खड़ी है और उनकी हर मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।
4 of 5
इंडियन आर्मी
- फोटो : बासित जरगर
बताते हैं कि इन दिनों वह छुट्टियों पर घर आया हुआ था। टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने से पहले वह इख्वानी था। पुलिस के अनुसार आतंकियों की गोली से गंभीर रूप से घायल मंजूर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।