फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर शीतलहर की चपेट में, आज सर्द हवाओं की चेतावनी, तस्वीरों में देखें कैसे जम गई डल झील

Sun, 29 Dec 2019 12:28 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
ठंड से जमी डल झील - फोटो : बासित जरगर
उत्तर भारत के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर शीत लहर की चपेट में आ गया है। कई हिस्सों में घने कोहरे, बादलों और सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। कश्मीर में डल झील के साथ अन्य कई जल स्थल जम जाने से पर्वतीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में दुश्वारियां आने लगी हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कश्मीर संभाग में सर्द हवाएं जारी रह सकती हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
ठंड से जमी डल झील - फोटो : बासित जरगर
अधिकतर जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी है। लद्दाख का द्रास क्षेत्र न्यूनतम तापमान -28.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। लेह में दिन का अधिकतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -5.8 डिग्री सेल्सियस के साथ शुक्रवार को सीजन में अब तक की सर्द रात रही। कश्मीर संभाग में चिल्ले कलां के बीच हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी वाले इलाकों में जनजीवन अधिक प्रभावित है। सर्दी के कारण लोग जरूरी कार्यों के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
ठंड से जमी डल झील - फोटो : बासित जरगर
इधर, जम्मू समेत संभाग के कई हिस्सों में घने कोहरे के साथ बादल छाए रहे। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री गिरकर 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात यहां का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में न्यूनतम -1.1 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बटोत में न्यूनतम तापमान 1.4, कटड़ा में 2.2 और बनिहाल में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

 

4 of 5
ठंड से जमी डल झील - फोटो : बासित जरगर
31 से बारिश और बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 31 दिसंबर से जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। इसमें 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ठंड से जमी डल झील - फोटो : बासित जरगर
स्थान       न्यूनतम तापमान 
द्रास              -28.6
लेह               -19.1
पहलगाम       -11.2
काजीकुंड      -10.8
गुलमर्ग          -7.5 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें