फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर की मार बरकरार, हाईवे तीसरे दिन भी बंद, तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज

Sun, 22 Dec 2019 09:16 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
हवाई अड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू-कश्मीर में रामबन और पंथेयाल में ताजा भूस्खलन के बाद जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यातायात लगातार तीसरे दिन बाधित रहा। हजारों की संख्या में वाहन राजमार्ग पर फंसे हुए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या ट्रकों की है जो कड़ाके की ठंड में कतारबद्ध खड़े हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
सर्दी - फोटो : अमर उजाला
उधर जम्मू जिले में पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट आने से सर्दी का प्रकोप ओर बढ़ गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19.0 के जगह रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
सर्दी - फोटो : अमर उजाला
यातायात विभाग के अनुसार रविवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मलबा हटाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। हाइवे खुलने पर पहले हाइवे पर खड़े वाहनों को निकाला जाएगा और इसके पश्चात ही अन्य वाहनों को जम्मू से श्रीनगर व श्रीनगर से जम्मू जाने की अनुमति दी जाएगी। 

 

4 of 5
सर्दी - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर प्रदेश में शीतलहर और मैदानी इलाकों में कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। कश्मीर के लगभग हर जिले में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। लद्दाख में ठंड का प्रकोप ओर भी ज्यादा है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.6 और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्दी - फोटो : अमर उजाला
कल मौसम शुष्क रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। ऐसे में कोहरा और सूखी ठंड के बढ़ने के आसार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें