जम्मू-कश्मीर में शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार 26 दिसंबर तक बर्फबारी और बारिश के आसार तो नहीं है, लेकिन न्यूनतम पारा लेह और कारगिल में माइनस 14 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे लुढ़क चुका है। कश्मीर और जम्मू संभाग में जमकर शीत लहर का प्रकोप जारी है।
विज्ञापन
2 of 5
snowfall
चिल्ले कलां के साथ कश्मीर में ठंड का शिकंजा और कस गया है। कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात का पारा शून्य से नीचे रहने से कई जगहों पर पानी जम गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
snowfall
गुलमर्ग में माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ है। अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।
4 of 5
snowfall
जम्मू संभाग में भी रविवार को धूप खुलकर नहीं निकली और ठंड में और बढ़ोतरी हो गई है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले के अधिकांश इलाकों में सुबह और शाम को धुंध छाई रही। इसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। आगामी दिनों में शीतलहर के और बढ़ने के आसार हैं।