फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: कठुआ की सीमा पर दिखे संदिग्ध, घंटों चला सर्च आपरेशन

Sat, 02 Jul 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Anil Kumar
उज्ज दरिया से सटे इलाकों को खंगालने के साथ ही लोगों से भी पूछताछ की गई। हरियाचक भंवडवां से नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग पर पुलिस और एसएसबी की टीम ने नर्सरियों को भी खंगाला। हालांकि, कुछ हाथ नहीं लगा है। उधर, पुलिस ने इस अभियान को रूटीन सेनिटाइजेशन अभियान बताया है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Anil Kumar
खुफिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजबाग थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते उज्ज पुल से सटे हरियाचक भंवडवां मार्ग पर कुछ लोगों ने सेना की वर्दी में एक संदिग्ध को देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन

3 of 6
search operation - फोटो : Anil Kumar
कुछ ही देर में पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने दरिया किनारे कुल्लों की तलाशी ली। कई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। 

4 of 6
search operation - फोटो : Anil Kumar
उल्लेखनीय है कि श्री अमरनाथ यात्रा की शुरुआत के साथ ही पूरा राज्य हाई अलर्ट पर है। सीमावर्ती इलाकों से हाईवे पर घुसपैठ के  लिहाज से सुरक्षा एजेंसियां किसी भी इनपुट को हलके में लेने के मूड में नहीं हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Anil Kumar
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर राज्य में संवेदनशीलता के मद्देनजर इस बार सीमावर्ती इलाकों पर चौकसी पहले से अधिक है। नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों की भारी तैनाती है जो दिन-रात पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Anil kumar
पुलिस समेत एसएसबी, सीआरपीएफ और सेना की टीमों की कड़ी नाकेबंदी सीमा से लेकर हाईवे तक है। साफ है कि इस बार घुसपैठ के सभी रूट सील हैं। किसी भी तरह से सुरक्षा घेरे को भेद पाना घुसपैठियों के लिए आसान नहीं होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें