फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे स्पेशल: महाराजा हरि सिंह के हस्ताक्षर के बाद जम्मू-कश्मीर कैसे बना भारत का हिस्सा

Fri, 23 Sep 2016 05:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
महाराजा हरि सिंह - फोटो : File Photo
महाराजा हरि सिंह ने जम्मू कश्मीर का भारत में विलय कर पूरे उपमहाद्वीप की सियासत को बदलकर कर रख दिया। स्वतंत्र भारत के इतिहास में ये दिन एक बेहद महत्वपूर्ण दिन माना जाता है, जाने कैसे महाराजा हरि सिंह के हस्ताक्षर के बाद कश्मीर बना भारत संघ का हिस्सा- तस्वीरें । 

 
विज्ञापन

2 of 9
महाराजा हरि सिंह - फोटो : File Photo
दरअसल, 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों के शासन से भारत को आजादी मिलने के बाद जम्मू कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत और न ही पाकिस्तान के साथ रियासत के विलय का कोई संकेत नहीं दिया। 
विज्ञापन

3 of 9
महाराजा हरि सिंह - फोटो : File Photo
पाकिस्तान के विलय के प्रस्तावों को महाराजा हरि सिंह ने ठुकरा दिया। वह पाकिस्तान के साथ जम्मू कश्मीर के विलय के सख्त खिलाफ थे। 

4 of 9
महाराजा हरि सिंह - फोटो : File Photo
महाराजा हरि सिंह के पौत्र एवं जम्मू कश्मीर विधान परिषद के सदस्य अजातशत्रु सिंह के अनुसार महाराजा हरि सिंह दूरदर्शी और महान देश भक्त थे। 1925 में उन्होंने लंदन में हुए गोलमेज सम्मेलन में भारत की स्वतंत्रता का खुला पक्ष लिया था। 
 
विज्ञापन

5 of 9
महाराजा हरि सिंह - फोटो : File Photo
भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद और भारत और पाकिस्तान में बंटबारे के बाद महाराजा हरि सिंह भारत में विलय करना या रियासत को स्वतंत्र रखने के पक्षधर थे। पाकिस्तान के तो वह खिलाफ थे। 

 
विज्ञापन

6 of 9
महाराजा हरि सिंह - फोटो : File Photo
पाकिस्तान समर्थित कबाइली हमले के बाद उड़ी और सियालकोट के रास्ते बंद हो गए। इसलिए भारत के साथ जम्मू कश्मीर के विलय में हल्की देरी हुई। पाकिस्तान समर्थित कबाइली हमले के बावजूद महाराजा हरि सिंह ने हमले का डटकर मुकाबला किया । 
 
विज्ञापन

7 of 9
महाराजा हरि सिंह - फोटो : File Photo
आखिरी में 26 अक्तूबर 1947 को भारत के साथ जम्मू कश्मीर के विलय के दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर जम्मू कश्मीर का पूर्ण विलय भारत में किया। 
 

8 of 9
महाराजा हरि सिंह - फोटो : File Photo
महाराजा हरि सिंह की दूरदर्शिता का पता इसी से चलता है कि उन्होंने राजपूत बिरादरी को 1934 में ही हल पकड़ने को कह दिया था। पौत्र अजातशत्रु सिंह के अनुसार 1934 में महाराजा हरि सिंह ने स्वयं खेत में हल चलाकर राजपूत बिरादरी को हल पकड़ने के लिए कहा था।

दरअसल महाराजा जान चुके थे कि वक्त बदल चुका है और राजपूत बिरादरी अगर अपने हाथ में हल नहीं पकड़ेगी तो उन्हें मुश्किल होगी।
 
विज्ञापन

9 of 9
महाराजा हरि सिंह - फोटो : File Photo
सिंह का कहना है कि महाराजा महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने शासनकाल में छुआछूत को दूर किया, मंदिरों में अनुसूचित जाति के लोगों का जाना शुरू करवाया। यहीं नहीं सती प्रथा, बाल विवाह बंद करवाए और लड़कियों के लिए शिक्षण संस्थानों में मुफ्त शिक्षा का प्रावधान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें