फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल गर्ल' जायरा कर रही हैं ट्विटर पर ट्रेंड, क्या है वजह?

Mon, 16 Jan 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
zaira wasim - फोटो : File Photo
सोशल मीडिया पर अपनी माफी मांगने वाली पोस्ट के बाद दंगल फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम के साथ अब पूरा देश खड़ा दिख रहा है। जानें दंगल गर्ल के साथ कैसे खड़े हुए देश के लोग, तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 7
अनुपम खेर
जायरा की इस पोस्ट के बाद देश के तमाम लोग जायरा के साथ खड़े होते दिखे। जायरा को हिम्मत देते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा कि प्रिय जायरा तुम्हारा लिखा पत्र हिम्मत से भरा है जो उन लोगों की कायरता को दिखाता है जिन्होंने आपको इसे लिखने पर मजबूर किया है। लेकिन आप मेरी रोल मॉडल हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
अमर उजाला - फोटो : Getty Images
इसके साथ ही मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने भी जायरा के पोस्ट के बारे में ट्रोल करने वाले लोगों को आड़े हाथों लिया। जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जो लोग छतों पर खड़े होकर आजादी के नारे लगाते हैं, वह दूसरों को जरा-सी आजादी नहीं दे सकते। जायरा वसीम को अपनी सफलता के लिए माफी मांगनी पड़ी। यह शर्मनाक है

4 of 7
गीता फौगाट
दंगल फिल्म के लिए प्रेरणा बनी गीता फोगाट ने जायरा का समर्थन करते हुए कहा कि उसने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे उसे माफी मांगनी चाहिए। हमने देश के लिए पदक लाकर उसे गौरवान्वित किया। जायरा एक सीधी-सादी लड़की है। शूटिंग के दौरान उससे कई बार मिली। उसने दंगल के लिए कड़ी मेहनत की है। पूरा देश उसके साथ है। 
विज्ञापन

5 of 7
रियो में मैच हारने पर फेसबुक पर आईं बबीता
इसके साथ ही रेसलर बबिता फोगाट ने भी जायरा का समर्थन किया है। 'हम भी कई मुश्किलों का सामना करने के बाद इस मुकाम पर पहुंचे हैं। मैं जायरा वसीम को बताना चाहती हूं कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। पूरा देश उनके साथ है।'
विज्ञापन

6 of 7
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जायरा के फेसबुक घटनाक्रम पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि जायरा को माफी मांगने के लिए किसी तरह का दबाव नहीं दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए सफल लोगों से मुलाकात कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्विटर
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने जायरा के पोस्ट पर कहा कि कश्मीर की बेटियों को हमेशा टारगेट किया जाता रहा है। चाहे वह संगीत हो या कुछ और। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें