जम्मू-कश्मीर के हालातों में तेजी से सुधार होता दिख रहा है। लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। सड़कों पर फर्राटा भरती गाड़ियां भी निकलने लगी हैं। श्रीनगर और जम्मू शहर की तस्वीरों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वर्तमान हालात कैसे हैं।
आगे की स्लाइड में- घाटी के हाल जानने के लिए देखिए यह दस तस्वीरें
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
रविवार को श्रीनगर के हालात
राज्य में सख्त पाबंदियां लागू होने के बावजूद शनिवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर टैक्सी स्टैंड पर भीड़भाड़ नजर आ रही थी क्योंकि दूसरे प्रदेशों और विदेशों में बसे कश्मीरी बकरीद मनाने के लिए घर लौट रहे हैं। रविवार को घाटी में इसी चलते खासी रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन
3 of 10
रविवार को श्रीनगर के हालात
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े टैक्सी ऑपरेटर निराश हैं। उनका मानना है कि घाटी में हालात सामान्य होने और पर्यटकों की वापसी तक उनका व्यवसाय प्रभावित ही रहेगा। फिलहाल उन्हें अपना भविष्य धूमिल नजर आ रहा है।
4 of 10
रविवार को श्रीनगर के हालात
मालूम हो कि राज्य में अनुच्छेद 370 हटाए जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र सरकार के फैसले से पहले दो अगस्त को जम्मू-कश्मीर में प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को रोक दिया था और तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को कश्मीर घाटी छोड़ने के लिए कहा था।
विज्ञापन
5 of 10
रविवार को श्रीनगर के हालात
इसके साथ ही घाटी में सख्त पाबंदियां लागू कर दी गई थीं।
विज्ञापन
6 of 10
कुछ ऐसे हैं हालात
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू शहर में शनिवार को छठे दिन धारा 144 और पाबंदियां पूरी तरह से हटाने के बाद हालात सामान्य हुए। त्योहारों पर बाजारों के खुलने से रौनक लौटी, स्कूल-कॉलेज खुले। निजी व सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 10
कुछ ऐसे हैं हालात
- फोटो : अमर उजाला
एहतियात के तौर पर चौक-चौराहों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती रही। अधिकतर स्थानों से कंटीले तार हटा लिए गए हैं, लेकिन कुछ संवेदनशील इलाकों में अभी तार एक तरफ रखे गए हैं।
8 of 10
कुछ ऐसे हैं हालात
- फोटो : अमर उजाला
इंटरनेट सेवा लगातार बंद रहने से शहरवासियों में मायूसी है। जिला प्रशासन के अनुसार शनिवार को कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
9 of 10
कुछ ऐसे हैं हालात
- फोटो : अमर उजाला
धारा 144 के पूरी तरह से हटने के साथ शहर की सड़कों पर यातायात का लोड बढ़ गया है। कई दिन बाद सड़कों पर पर्याप्त यात्री वाहन दौड़ते दिखे।