जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में भयंकर सर्दी
- फोटो : बासित जरगर
इस बीच जम्मू संभाग में रविवार को मौसम साफ रहा। जम्मू में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, राजोरी और पुंछ को शोपियां जिले से जोड़ने वाला मुगल रोड वन वे ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। सोमवार को राजोरी-पुंछ के वाहन शोेपियां की ओर जाएंगे। मुगल रोड करीब एक महीने से बंद था।