कश्मीर में एक ओर वो हैं जो 500 रुपये लेकर पत्थर मारते हैं, पाकिस्तान की शह पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हैं। तो दूसरी तरफ ऐसे हजारों युवा हैं, जो आतंकवादियों का सामना करने के लिए तैयार बैठे हैं। राज्य पुलिस में एसपीओ की भर्ती में कश्मीर के हजारों युवाओं ने शामिल होकर साबित कर दिया है कि देश के लिए मर मिटने वालों की कश्मीर में कमी नहीं।
विज्ञापन
2 of 11
एसपीओ भर्ती
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर संभाग में 2500 पदों के लिए 25 हजार युवाओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
3 of 11
एसपीओ भर्ती
- फोटो : बासित जरगर
पुलिस में 5200 पदों पर 77 हजार युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें से जम्मू संभाग में 51047 और कश्मीर के 26, 594 युवाओं ने आवेदन किया।
4 of 11
एसपीओ भर्ती
- फोटो : बासित जरगर
इन आवेदन करने वाले युवाओं की शारीरिक परीक्षा हो चुकी है। बाकी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 11
एसपीओ भर्ती
- फोटो : बासित जरगर
आज यानी कि शुक्रवार को कश्मीर की बेटियों ने भारी संख्या में भर्ती में हिस्सा लिया। इस दौरान बेटियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
6 of 11
एसपीओ भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि उत्तर कश्मीर के तीन जिलों कुपवाड़ा, बारामुला और बांदीपोरा में 873 पदों पर 15264 युवाओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
7 of 11
एसपीओ भर्ती
- फोटो : बासित जरगर
मध्य कश्मीर के श्रीनगर, बड़गाम, गांदरबल में 813 पदों पर 6013 ने और दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, कुलगाम, शोपियां, अनंतनाग में 1243 पदों के लिए 5317 युवाओं ने आवेदन किया। यहां के युवाओं में भर्ती को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
8 of 11
एसपीओ भर्ती
- फोटो : बासित जरगर
पुलिस के एक सीनियर अफसर ने बताया कि अधिकतर जिलों में भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बहुत जल्द जिला पुलिस अधिकारियों की ओर से चुने जाने वाले उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी।
9 of 11
एसपीओ भर्ती
- फोटो : बासित जरगर
कहने को तो एसपीओ की फुल फार्म स्पेशल पुलिस ऑफिसर है, लेकिन इनको वेतन छह हजार रुपये प्रति माह मिलता है। जम्मू-कश्मीर में मौजूदा समय में 30 हजार के आसपास एसपीओ हैं।
10 of 11
एसपीओ भर्ती
- फोटो : बासित जरगर
इनकी हर जगह पर सेवाएं ली जाती हैं। चाहे आतंकियों से लड़ना हो या फिर बर्फ में फंसे लोगों की मदद करनी हो, चाहे नाकों पर ड्यूटी देनी हो या फिर अन्य जगह, हर जगह इनकी मदद ली जाती है।
कुछ महीने पहले ही कश्मीर में सेना की भर्ती हुई। इसमें 40 हजार से अधिक कश्मीरी युवाओं ने हिस्सा लिया था। कश्मीरी युवा भारतीय सेना में भी जाने को उत्साहित रहते हैं।