मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बच्चों के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी देने के बाद बच्चों संग ट्रेन में सवार होकर वादी की सैर भी की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
mehbooba
- फोटो : Amar Ujala
इस दौरान उन्होंने बच्चों से खूब सारी बातें कीं और उनकी मुश्किलें भी पूछीं। बनिहाल से बारामुला के बीच शुरू हुई इस विशेष ट्रेन में सफर के दौरान कुछ बच्चों ने मुख्यमंत्री से नोटबंदी के मुद्दे पर भी चर्चा की। नोटबंदी के अलावा महबूबा से बच्चों ने स्कूल, स्कूल क्षेत्र, खेल मैदान, पर्यावरण की स्थिति पर भी चर्चा की। मासूमियत से पूछे गए सवालों के मुख्यमंत्री ने बहुत प्यार से मुस्कुराते हुए जवाब दिए।
विज्ञापन
3 of 5
mehbooba
- फोटो : Amar Ujala
रविवार को शुरू हुई चिल्ड्रन स्पेशल ट्रेन में सरकारी एवं निजी स्कूलों के करीब एक हजार बच्चों ने सफर किया। मुख्यमंत्री काजीगुंड से ट्रेन में सवार हुईं।
4 of 5
mehbooba
- फोटो : Amar Ujala
ट्रेन में बच्चों संग सफर के बाद बेहद खुश नजर आईं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए कश्मीर में पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। सरकार इस कोशिश में है कि बच्चों को बेहतर माहौल और सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें ताकि उनका भविष्य निखर सके।
बच्चों संग सफर के दौरान शिक्षा मंत्री नईम अख्तर भी साथ रहे। काजीगुंड से चलकर ट्रेन काजीगुंड्र अनंतनाग, अवंतिपोरा, श्रीनगर, बडगाम, सोपार से होकर बारामुला तक चलेगी।