फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप कमांडर सज्जाद अहमद मीर सोपोर हमले आतंकी में रहा शामिल, टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी

Sun, 19 Apr 2020 01:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय सेना - फोटो : साकिब नबी
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। यह संगठन लश्कर-ए-तैयबा और अल बद्र की ओर से हाल ही में बनाया गया है। हमले में शामिल आतंकियों की पहचान भी कर ली गई है। इसमें सोपोर निवासी टॉप कमांडर सज्जाद अहमद मीर उर्फ हैदर शामिल था।
 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय सेना - फोटो : साकिब नबी
सूत्रों ने बताया कि हमले में शामिल आतंकियों की पहचान हो जाने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे सोपोर और आस-पास के इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया। हर आने जाने वाले रास्तों पर पहरा लगा दिया गया। सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स, 179 बटालियन सीआरपीएफ, 53 बटालियन सीआरपीएफ, 92 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी राफियाबाद व सोपोर की ओर से पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। आतंकियों के संभावित ठिकाने के आस पास फ्लड लाइट्स लगा दिए गए ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न निकलें।

 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय सेना - फोटो : साकिब नबी
बताते हैं कि उत्तरी कश्मीर में इन दिनों आतंकियों की ओर से अपना दबदबा कायम करने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। इसके पहले भी बारामुला में सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया था जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे। एलओसी से सटा होने और भौगोलिक स्थितियों के कारण यह इलाका आतंकियों के लिए काफी मुफीद रहा है।


 

4 of 5
भारतीय सेना - फोटो : साकिब नबी
हमले के बाद नाके बढ़ाए, जगह-जगह जांच
सोपोर में आतंकी हमले के बाद पूरे उत्तरी कश्मीर में नाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह-जगह नाके बढ़ाकर आने-जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा है। इसके साथ ही सुरक्षा प्रतिष्ठानों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आतंकी हमले में शहीद जवान - फोटो : भारतीय सेना
ये जवान हुए शहीद
हेड कांस्टेबल राजीव शर्मा (रसूलपुर, वैशाली-बिहार), कांस्टेबल सीबी भाकरे (महाराष्ट्र) और कांस्टेबल परमार सत्यपाल सिंह (गुजरात)। हमले में घायल हुए दो जवानों को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें