फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम वांगचुक की एक और अपील- ‘हमारे चरागाह कब्जा चुके चीन को बटुए के आंदोलन से दें जवाब’

Mon, 01 Jun 2020 02:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
सोनम वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया
मैग्सेसे पुरस्कार विजेता और थ्री इडियट फिल्म के असल हीरो सोनम वांगचुक ने कहा है कि 1962 से अब तक चीन ने लद्दाख में कई चरागाह कब्जा लिए हैं। अब चीन की ज्यादतियों को दुनिया के साथ लद्दाख में भी रोकने का समय है। ‘चीन को सेना देगी बुलेट से, जनता देगी वॉलेट से जवाब’ अभियान के तहत सोनम ने लद्दाख की सिंधु नदी किनारे रिकॉर्ड किए गए दूसरे वीडियो को रविवार शाम जारी किया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनम वांगचुक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यूट्यूब पर अपलोड सोनम के पहले वीडियो को तीन दिन में 24 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पर राष्ट्रीय स्तर पर बहस भी तेज हो गई है। दूसरे वीडियो में सोनम ने कहा, चीन निर्मित सामान का विरोध, चीन की जनता का विरोध नहीं है। असल में यह अत्याचार का विरोध है।

 
विज्ञापन

3 of 5
लेह - फोटो : अमर उजाला
सोनम ने बाल गंगाधर तिलक के 1905 के स्वदेशी आंदोलन का हवाला देकर कहा कि वर्तमान हालात में बटुए के आंदोलन में हर नागरिक एक सिपाही है। जीवन में यदि कुछ गैर जरूरी वस्तुओं का उपभोग रोकना भी पड़े तो लोगाें को आगे आना चाहिए।

4 of 5
लद्दाख - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले लेह जिले में सिंधु नदी के किनारे बनाए गए वीडियो को सोनम वांगचुक ने गुरुवार की शाम यूट्यूब पर शेयर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लद्दाख - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम ने चीनी सॉफ्टवेयर को एक सप्ताह और हार्डवेयर को एक वर्ष में इस्तेमाल से बाहर करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें