जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने के बावजूद शनिवार को तीसरे दिन भी यात्रियों को राहत नहीं मिल पाई। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह रास्ते में फंसे कुछ वाहनों को निकालने के बाद दोपहर बाद रामबन के मेहाड़ क्षेत्र में दोबारा भूस्खलन होने से हाईवे बंद हो गया। इससे दोनों तरफ से हजारों वाहन फंसे हुए हैं। राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड चौथे दिन भी बंद रहा।