फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड, देखिए ये खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 10 Nov 2019 11:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने के बावजूद शनिवार को तीसरे दिन भी यात्रियों को राहत नहीं मिल पाई। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह रास्ते में फंसे कुछ वाहनों को निकालने के बाद दोपहर बाद रामबन के मेहाड़ क्षेत्र में दोबारा भूस्खलन होने से हाईवे बंद हो गया। इससे दोनों तरफ से हजारों वाहन फंसे हुए हैं। राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड चौथे दिन भी बंद रहा।
विज्ञापन

2 of 5
कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। घनी धुंध में खराब विजिबिलिटी के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अधिकांश फ्लाइट निर्धारित समय से देरी से गईं। दो फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।  

 
विज्ञापन

3 of 5
कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
रामबन के विभिन्न हिस्सों में शनिवार सुबह पस्सियां हटाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से रास्ते में फंसे वाहनों को छोड़ा गया। घाटी के पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साउथ कश्मीर के कोकरनाग में 3.8 एमएम बर्फबारी हुई। जम्मू-श्रीनगर हाईवे से सटे काजीकुंड टाउन में 0.2 एमएम बर्फ गिरी। घाटी के कई अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी बर्फ गिरी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार बर्फबारी के बाद धुंध से फ्लाइट प्रभावित हो रही हैं।

 

4 of 5
कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर संभाग में भारी बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घाटी के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 11-13 डिग्री तक गिर गया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 10.1 डिग्री गिरकर 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के बेस कैंप पहलगाम में अधिकतम तापमान सामान्य से 11.4 डिग्री गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन का तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
स्थान    न्यूनतम तापमान
लेह      माइनस 5.8
गुलमर्ग   माइनस 5.0
कुपवाड़ा  माइनस 1.2
काजीगुंड  माइनस 0.5
श्रीनगर    माइनस 0.4
कारगिल           0.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें