फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में बर्फबारी के नजारे: गुलमर्ग-सोनामर्ग और पीर पंजाल की चोटियां खिल उठीं, कोहरे के आगोश में डल झील

Mon, 06 Dec 2021 11:24 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी होने के बाद ठंड में इजाफा हो गया है। घाटी के कई इलाकों में बर्फबारी होने के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। श्रीनगर-लेह हाईवे जोजिला टनल के पास बर्फबारी के चलते बंद हो गया। उसे खोलने का काम जारी है। 
विज्ञापन
1 of 5
गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद पर्यटक। - फोटो : बासित जरगर
खराब मौसम की चेतावनी के बीच जम्मू-कश्मीर के उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरे। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग व सोनामर्ग के अलावा कुपवाड़ा और गुरेज व जम्मू संभाग के पीरपंजाल की चोटियां बर्फ से ढंक गईं। कठुआ के छत्तरगलां में भी बर्फबारी हुई। लद्दाख के कारगिल और लेह में हिमपात हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद का नजारा। - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर समेत कश्मीर संभाग व जम्मू में राजोरी, पुंछ, उधमपुर, डोडा, भद्रवाह में बारिश हुई। पुंछ और उधमपुर जिलों में ओलावृष्टि हुई। जोजिला टनल के पास बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह हाईवे को बंद कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा। रविवार को बारिश व बर्फबारी होने से लोगों को शुष्क ठंड से राहत मिली है।
विज्ञापन

3 of 5
गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद का नजारा। - फोटो : बासित जरगर
जम्मू जिले में सुबह से ही बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में बूंदाबादी भी हुई। इससे दिन के तापमान में गिरावट और न्यूनतम में उछाल आया है। गुलमर्ग में नौ इंच बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम साफ ही रहने के आसार हैं। 

4 of 5
कोहरे के बाद इस तरह दिखी डल झील। - फोटो : बासित जरगर

पहाड़ से खिसके पत्थर की चपेट में आई कार, दो घायल

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन जिले में बारिश के दौरान पहाड़ से खिसका पत्थर सड़क पर आ गया। इसकी चपेट में आई कार सड़क पर ही पलट गई। कार सवार दो लोग हादसे में घायल हो गए। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद फंसे वाहन। - फोटो : पीटीआई

सड़कों से बर्फ हटाने के लिए एक करोड़ जारी 

सड़क एवं भवन निर्माण विभाग बर्फ हटाने के और उपकरण खरीदेगा। विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग कश्मीर के चीफ इंजीनियर को इसके लिए एक करोड़ रुपये की राशि जारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें