फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: कश्मीर घाटी में बर्फबारी जारी, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

Wed, 18 Jan 2017 08:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
snowfall - फोटो : AMAR UJALA
रियासत में बुधवार तीसरे दिन भी पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश हुई। 300 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर हाईवे तीसरे दिन भी नहीं खुल पाया। 
 
विज्ञापन

2 of 6
snowfall - फोटो : AMAR UJALA
उधमपुर, रामबन, बनिहाल सहित घाटी के कई हिस्सों में लगातार हो रही बर्फबारी से हाईवे को क्लीयर करने में मुश्किलें आ रहीं हैं। दोनों ओर से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों के फंसे होने के कारण ट्रक चालकों के साथ यात्रियों की दिक्कतें बढ़ीं हैं। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दोपहर तक सभी उड़ानें रद्द रहीं। 
विज्ञापन

3 of 6
snowfall - फोटो : AMAR UJALA
कटड़ा-सांझीछत हवाई सेवा भी प्रभावित रही। जम्मू में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। लेकिन, मौसम में सुधार में आएगा। इसके बाद 23-24 जनवरी को भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। 

4 of 6
snowfall - फोटो : AMAR UJALA
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार पिछले 24 घंटों में श्रीनगर में 9 सेंटीमीटर, काजीगुंड में 45, पहलगाम में 19, कुपवाड़ा में 5, कोकरनाग में 23, गुलमर्ग में 5, बनिहाल में 24, बटोत में 17 और भद्रवाह में 25 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। किश्तवाड़ में सवा फीट बर्फ गिरी है। 
विज्ञापन

5 of 6
snowfall - फोटो : AMAR UJALA
पर्यटक स्थल नत्थाटॉप और पत्नीटॉप के साथ चिनैनी में बर्फबारी हुई। श्रीनगर में दोपहर को धूप खिली, लेकिन, शाम को दोबारा हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी। यहां दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 4.1 और न्यूनतम एक डिग्री गिरकर -2.5 डिग्री रहा। जम्मू में भी दोपहर बाद मौसम साफ हुआ, लेकिन, कड़ाके की ठंड भी रही। यहां दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री कम 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
snowfall
मंडलायुक्त कार्यालय की ओर से लेह और कारगिल सहित पूरी घाटी के जिला उपायुक्तों को 22 से 26 जनवरी तक खराब मौसम की आशंका को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसकेे साथ ही लोगों को भी एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें