फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall in J&K: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश, पटनीटॉप-नत्थाटॉप ने हिम की चादर से ढके

Wed, 11 Jan 2023 06:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू संभाग के प्रमुख पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप में बर्फबारी शुरू हो गई है। हालांकि, पटनीटॉप में हल्की हल्का हिमपात हुआ है, लेकिन अभी मौसम खराब है जिस कारण रात को और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 5
भद्रवाह: गुलडंडा में बर्फारी का आनंद लेते पर्यटक - फोटो : संवाद
जम्मू कश्मीर में मौसम ने मिजाज बदल लिया है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर प्रदेश में भी बना हुआ है। मौसम बिगड़ने के बाद जहां पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है, वहीं, मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के बीच ठंडी हवाएं चलने से शीतलहर जारी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Snowfall in Nathatop - फोटो : रोहित गुप्ता
जम्मू संभाग के प्रमुख पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप में बर्फबारी शुरू हो गई है। हालांकि, पटनीटॉप में हल्की हल्का हिमपात हुआ है, लेकिन अभी मौसम खराब है जिस कारण रात को और बर्फबारी की संभावना है। मौसम बिगड़न के बाद से ही दोनों पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का तांता लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
बर्फ संग तस्वीर खींचवाते पर्यटक - फोटो : संवाद
बुधवार दोपहर बाद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्थाटॉप में मौसम का मिजाज बदलते ही ताजा हिमपात शुरू हो गया। देखते ही देखते नत्थाटॉप की चोटी सफेद चादर से ढक गई। नत्थाटॉप में सीजन का यह छठा ताजा हिमपात है।
 

4 of 5
Snowfall in Nathatop - फोटो : रोहित गुप्ता
इससे पहले नवंबर, दिसंबर में बर्फबारी गिर हो चुकी है। लेकिन बुधवार को दोपहर बाद बर्फ के मोटे फाहे गिरने के बाद सैलानियों की खुशियां दोगुनी हो गईं। हर कोई इन यादगार पलों को मोबाइल सहित अन्य कैमरों में कैद करता दिखा है। सैलानियों का कहना था कि धरती का स्वर्ग है तो बस यहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Snowfall in Nathatop - फोटो : रोहित गुप्ता
जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल नत्थाटॉप समेत जुगधार, देराटॉप, शिवगढ़ धार, सियोजधार सहित ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। इससे चिनैनी क्षेत्र सहित उधमपुर जिले शीतलहर की चपेट में है। ठंड से बचने के लिए लोगों का अलाव का सहारा लेते देखा गया। अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। बाजारों में भी आमद कम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें