जान जोखिम में डालकर लोग अपनी कारों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बर्फबारी के कारण जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाली मुगल रोड पर एहतियात के तौर पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। इसके साथ कश्मीर को लेह से जोड़ने वाला सिंथन मार्ग और किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग को बंद कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार सुबह से ही बादल छा गए। इस बीच विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग, जोजिला, कुपवाड़ा, माच्छिल, केरल, जेड गली, सिंथन टाप, पीर की गली, बंगस घाटी, टंगमर्ग सहित पुंछ के मुगल रोड क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हुई। मुगल रोड और सिंथन मार्ग पर कई जगह एक फुट से अधिक बर्फ गिरी है।