फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां मुठभेड़ः महबूबा मुफ्ती की पार्टी के एक पूर्व विधायक का रिश्तेदार आतंकी भी मारा गया

Tue, 16 Jun 2020 09:49 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पार्टी के एक विधायक का रिश्तेदार भी मारा गया है। मारा गया आतंकी साल 2019 से इलाके में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। वह हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी था।

 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की बात कही। बावजूद इसके आतंकियों की ओर से फायरिंग होती रही। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। कई घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। मारे गए आतंकियों की पहचान जबेर अहमद वानी, कमरान जहूर मन्हास, मुनाबुल इस्लाम के रूप में हुई है।

4 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
मारा गया आतंकी कमरान जहूर मन्हास पीडीपी के पूर्व विधायक जफर इकबाल मन्हास का रिश्तेदार था। सुरक्षाबलों ने इसके साथ ही अन्य दोनों आतंकियों से कई बार समर्पण करने की भी बात कही। लेकिन इन आतंकियों ने सुरक्षाबलों की अपील को अनसुना किया और गोलियां बरसाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
परिणामस्वरूप सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीनों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके 47 और एक इंसास राइफल बरामद हुई है। बता दें कि शोपियां में इस महीने अबतक 17 आतंकियों का सफाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें