फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी धामः जैसे ही आरती करके बाहर निकले पुजारी, चट्टान गिरी और बंद हो गई शिव गुफा

Thu, 09 Jan 2020 02:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
शिव गुफा
माता वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले भक्तों को भवन में ही ऐतिहासिक शिव गुफा के दर्शन से वंचित रहना पड़ रहा है। इसका कारण यह है कि शिव गुफा के मुख्य प्रवेश द्वार पर चट्टान खिसक जाने के कारण गुफा का द्वार बंद हो गया है। इसके कारण भक्त भगवान शिव के दर्शन करने से वंचित हो रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
शिव गुफा
गौरतलब है कि 29 दिसंबर की सुबह जब पुजारी आरती के लिए गुफा में पहुंचे तो उन्होंने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। जैसे ही पुजारी आरती के बाद बाहर निकले तो गुफा के प्रवेश द्वार पर भारी चट्टान खिसक कर गिर गई और गुफा बंद हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
शिव गुफा
इस कारण दर्शन के लिए इंतजार कर रहे भक्तों को मायूस होना पड़ रहा है। दूसरी ओर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस गुफा की ओर आवाजाही फिलहाल बंद कर दी है। करीब 11 दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक चट्टान को नहीं हटाया गया है। मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद भक्त शिव गुफा के दर्शन से वंचित हो रहे हैं।

 

4 of 5
शिव गुफा
श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने बताया कि चट्टान हटाने के लिए विशेषज्ञों का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में टिहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के विशेषज्ञों की टीम ने इस शिव गुफा का निरीक्षण किया है, ताकि चट्टान को सावधानी व तकनीक से हटाया जा सके। ताकि गुफा सहित किसी अन्य हिस्से को नुकसान न हो विशेषज्ञों की टीम ने अपनी जांच पूर कर ली है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें