पाकिस्तानी गोलाबारी में बच्चे समेत तीन नागरिकों की मौत
- फोटो : साकिब नबी
पाकिस्तान की ओर से पहले हाजीतारा और धानी गांव में गोलाबारी की गई। इसके बाद मंजगाम, मालिकपोरा, टीसीपी, हफरदा, क्रालपोरा, तुमना, हाचीमार्ग चौकीबल आदि इलाकों को निशाना बनाया गया। वहीं, पाकिस्तान ने पुंछ में लगातार सातवें दिन गोलाबारी की। बालाकोट से लेकर कस्बा, कीरनी के साथ ही शाहपुर व गुलपुर सेक्टर में भी गोले दागे गए। इसमें कस्बा सेक्टर निवासी मोहम्मद शौकत (28) छर्रे लगने से घायल हो गया।