फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेख अब्दुल्ला की जयंतीः बीते चार दशकों में ऐसा पहली बार हुआ

Thu, 05 Dec 2019 05:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
शेख अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया
नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक शेख अब्दुल्ला की आज जयंती है। इस साल श्रीनगर के नसीमबाग इलाके में शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के मकबरे के पास किसी आयोजन की इजाजत नहीं दी गई। शेख के निधन के बाद यह पहला मौका है जब उनके जन्मदिन पर किसी को फातिहा पढ़ने की इजाजत नहीं मिली।
 
विज्ञापन

2 of 6
शेख अब्दुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया
हर साल शेख अब्दुल्ला की जयंती पर उनके परिवार के सभी सदस्य, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता विभिन्न आयोजनों में शामिल होते थे। उनकी कब्र पर आकर उन्हें याद करते रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
शेख अब्दुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया
इसी साल अगस्त महीने की पांच तारीख को प्रदेश से अनुच्छेद हटाए जाने के बाद फारूक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला हिरासत में हैं। देश की आजादी के बाद कश्मीर की राजनीति में अब्दुल्ला परिवार की अहम भूमिका रही है। कश्मीर की राजनीति अब्दुल्ला परिवार के ही इर्दगिर्द घूमती रही है।

4 of 6
शेख अब्दुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इस बार फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला के गिरफ्तार होने की वजह से उतनी धूमधाम नहीं रही। हालांकि पार्टी नेताओं ने शेख अब्दुल्ला की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नेशनल कांफ्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शेख अब्दुल्ला की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

5 of 6
शेख अब्दुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान मुख्य वक्ताओं ने शेख अब्दुल्ला की जीवनी पर रोशनी डाली। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। एससीबीसी सेल के वाइस चेयरमैन राजा रफीक सीनियर नेकां नेता अमरीश शर्मा ने कहा कि वह एक बेहद ही कर्मठ व दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने रियासत के गरीब व दबे कुचले लोगों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही रियासत के हर तबके के लोगों को साथ लेकर भलाई व तरक्की के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि आज नेशनल कांफ्रेंस उनके दिखाए मार्ग व उनके आदर्शों को लेकर चल रही है। इस मौके पर बच्चो में मिठाई वितरित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें