फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन शालगुलः कुछ इस तरह से जांबाजों ने मार गिराए जैश के दो आतंकी, देखिए तस्वीरें

Wed, 24 Feb 2021 02:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
Shalgul Encounter - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर संभाग में अनंतनाग के शालगुल वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस ऑपरेशन में जैश के दो आतंकी मारे गए हैं। मार गए आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल बरामद हुई हैं। सेना की 3-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। इलाके में अभी तलाशी अभियान जारी है। मारे गए आतंकियों की पुष्टि कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने की है।  उन्होंने बताया कि शालगुल वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है।
विज्ञापन

2 of 5
Shalgul Encounter - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू की। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
Shalgul Encounter - फोटो : अमर उजाला
बावजूद इसके सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की गई, फिर भी गोलाबारी जारी रही। जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को मार गिराया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

4 of 5
Shalgul Encounter - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ को लेकर कोई अफवाह न फैले इसके मद्देनजर अनंतनाग जिले में इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। सूत्रों का कहना है कि अभी कुछ और आतंकी भी फंसे हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shalgul Encounter - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में पुलवामा जिले में इस वर्ष की पहली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान आरिफ बशीर, वारिस हसन नाइकू और सैयद हाफिज के रूप में हुई थी। यह तीनों स्थानीय थे और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से संबंध रखते थे। गौरतलब है कि पिछले साल की तुलना में अभी तक इस वर्ष जनवरी और फरवरी का महीना शांतिपूर्वक रहा है। पिछले साल जनवरी के महीने में जम्मू-कश्मीर में 17 आतंकी, 3 सैनिक, 1 पुलिस कर्मी और 2 सेना के पोर्टर मारे गए थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें