Shalgul Encounter
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में पुलवामा जिले में इस वर्ष की पहली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान आरिफ बशीर, वारिस हसन नाइकू और सैयद हाफिज के रूप में हुई थी। यह तीनों स्थानीय थे और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से संबंध रखते थे। गौरतलब है कि पिछले साल की तुलना में अभी तक इस वर्ष जनवरी और फरवरी का महीना शांतिपूर्वक रहा है। पिछले साल जनवरी के महीने में जम्मू-कश्मीर में 17 आतंकी, 3 सैनिक, 1 पुलिस कर्मी और 2 सेना के पोर्टर मारे गए थे।