फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः आज से शुरू हुए आफत के 40 दिन, खून जमा देता है चिल्ले कलां, देखें तस्वीरें

Sat, 21 Dec 2019 04:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
21 दिसंबर से 31 जनवरी तक रहेगा चिल्ले कलां - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में चिल्ले कलां आज से शुरू हो गया है। यह 40 दिन तक लोगों के लिए आफत बना रहेगा। इस दौरान सर्दी बढ़ने से पानी के स्रोत जम जाते हैं। प्रशासन ने इसके मद्देनजर खाद्यान्न समेत अन्य जरूरी सामग्री का भरपूर भंडारण कर लिया है। कश्मीर में भीषण सर्दी 21 दिसंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक रहती है। इसे ही चिल्ले कलां कहा जाता है।
विज्ञापन

2 of 10
21 दिसंबर से 31 जनवरी तक रहेगा चिल्ले कलां - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में कड़ाके की ठंड आफत बन गई है। घने कोहरे की वजह से जहां विमान सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं, वहीं तापमान में भारी गिरावट के कारण कश्मीर घाटी में लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

3 of 10
21 दिसंबर से 31 जनवरी तक रहेगा चिल्ले कलां - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 4.0 और न्यूनतम तापमान -2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

4 of 10
21 दिसंबर से 31 जनवरी तक रहेगा चिल्ले कलां - फोटो : बासित जरगर
पहलगाम में न्यूनतम तापमान -3.2 और गुलमर्ग में -3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

5 of 10
21 दिसंबर से 31 जनवरी तक रहेगा चिल्ले कलां - फोटो : बासित जरगर
लद्दाख के लेह जिले में तो न्यूनतम तापमान -14.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठहरा हुआ पानी जमने लगा है। इधर, जम्मू संभाग भी ठंड लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

6 of 10
21 दिसंबर से 31 जनवरी तक रहेगा चिल्ले कलां - फोटो : बासित जरगर
वहीं चिल्ले कलां के दौरान गुलमर्ग, सोनमर्ग, बारामुला, कुपवाड़ा, द्रास, भद्रवाह, पीर पंजाल और बानिहाल में भारी बर्फबारी होती है।

विज्ञापन

7 of 10
21 दिसंबर से 31 जनवरी तक रहेगा चिल्ले कलां - फोटो : बासित जरगर
चिल्ले कलां के दौरान पारा माइनस में ही रहता है। डल झील के साथ-साथ पानी की पाइपों में बर्फ जम जाती है। चिल्ले कलां के दौरान सर्दी से बचाव के लिए स्थानीय लोग खाद्यान्न के साथ कोयला, कांगड़ी और बुखारी के लिए लकड़ी आदि पहले से ही जमा कर लेते हैं।

8 of 10
21 दिसंबर से 31 जनवरी तक रहेगा चिल्ले कलां - फोटो : बासित जरगर
घाटी और जम्मू संभाग के विंटर जोन के स्कूलों में 10 दिसंबर से ठंड की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। स्कूल अब 22 फरवरी तक बंद रहेंगे।

9 of 10
21 दिसंबर से 31 जनवरी तक रहेगा चिल्ले कलां - फोटो : बासित जरगर
धुंध और कड़ाके की ठंड के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टियों का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

10 of 10
21 दिसंबर से 31 जनवरी तक रहेगा चिल्ले कलां - फोटो : बासित जरगर
शिक्षा विभाग की कमिश्नर सेक्रेटरी सरिता चौहान की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह आदेश हायर सेकेंडरी स्तर तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें