बारामुला जिले के सोपोर इलाके में इस वर्ष अबतक सात लोगों की अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी। इसमें छह तो बीते 21 दिनों के भीतर ही मारे गए।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, सोपोर में अब तक सात की हत्या
2 of 10
अलगाववादियों और पूर्व आतंकियों की मौत का कारण भी वे खुद बन रहे हैं। खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक अलगाववादियों के गुट आपस में ही उलझ रहे हैं। एक गुट दूसरे गुट के बारे आईएसआई को जानकारी दे रहा है कि वह भारत विरोधी गतिविधियां नहीं चला रहे।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, सोपोर में अब तक सात की हत्या
3 of 10
ऐसे में इन लोगों ने आईएसआई के पैसों से अपने घर बनाने से लेकर अपने अन्य तरह के नुकसान की भरपाई कर ली। इसकी वजह से यह लोग गतिविधियां नहीं चला पा रहे।
तस्वीरों में देखिए, सोपोर में अब तक सात की हत्या
4 of 10
खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक अलगाववादियों और पूर्व आतंकियों ने आईएसआई से मिलने वाले पैसों को भारत विरोध गतिविधियां चलाने पर खर्च करने की जगह अपने निजी कारोबार पर खर्च कर दिया। इसमें कई ऐसे भी शामिल हैं, जिनका पिछले साल आई बाढ़ के कारण सब कुछ लुट गया।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, सोपोर में अब तक सात की हत्या
5 of 10
इसकी वजह से इन लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। खुफिया एजेंसियों और राज्य पुलिस को मिले इनपुट में इस बात की जानकारी मिली है। आईएसआई कश्मीर में अलगाववादियों और पूर्व आतंकियों को भारत विरोधी अभियान चलाने के लिए पैसे देता है, लेकिन पिछले चार महीने से इस पैसे को सही से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, सोपोर में अब तक सात की हत्या
6 of 10
कश्मीर में लगातार पूर्व आतंकियों और अलगाववादियों को निशाना बना रहे आतंकियों के पीछे आईएसआई का नाम सामने आने के बाद एक और खुलासा हो रहा है। पिछले कई महीने से आईएसआई की ओर से कश्मीर के पूर्व आतंकियों और अलगाववादी को मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल नहीं हो रहा। (खबर- अजय मीनिया)
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, सोपोर में अब तक सात की हत्या
7 of 10
15 जून की सुबह भी एक पूर्व आतंकी एजाज अहमद रेशी को सोपोर के मुंदजी इलाके में मौत के घाट उतार दिया गया।
तस्वीरों में देखिए, सोपोर में अब तक सात की हत्या
8 of 10
इस वर्ष अब तक सेना ने पांच आतंकियों को सोपोर में हुई तीन मुठभेड़ों में मौत के घाट उतार ढेर कर दिया। 14 जनवरी को सोफी हमाम चनखान इलाके में हुई मुठभेड़ में लश्कर का पाकिस्तानी मूल का आतंकी अबु सुफियाज मारा गया।
तस्वीरों में देखिए, सोपोर में अब तक सात की हत्या
9 of 10
18 जनवरी को सोपोर के सैदपुरा में दो आतंकी ढेर किए गए। इनमें से एक पाकिस्तानी मूल का लश्कर कमांडर असदुल्ला उर्फ अबु सैद था, जबकि दूसरा जेईएम कमांडर मोहम्मद रमजान था।