फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में फौज की वर्दी में कुछ ऐसे दिखे कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी, देखें तस्वीरें

Sun, 26 Nov 2017 10:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Hindustan Times
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ दिनों से कश्मीर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : twitter
धोनी इस दौरान सेना की वर्दी में नजर आए। ज्ञात हो कि महेंद्र सिंह धोनी सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) भी हैं।
विज्ञापन

3 of 8
माही रविवार को कश्मीर में एक क्रिकेट मैच में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हुए थे। उक्त क्रिकेट मैच उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के कुंजर में उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर की टीमों के बीच खेला गया। कुंजर में क्रिकट मैच का आयोजन सेना की ओर से करवाया गया।

4 of 8
माही इस दौरान स्थानीय लोगों और सेना के जवानों के साथ काफी घुलते मिलते नजर आए। धोनी ने मीडिया से कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज सिर्फ खेल नहीं है, बल्कि उससे कहीं ज्यादा है। मुझे लगता है कि सरकार को इस पर निर्णय लेने का अधिकार है और वही फैसला करेगी कि हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलेंगे या नहीं।
विज्ञापन

5 of 8
कश्मीर में माही ने युवाओं कों क्रिकेट की बारीकियों के बारे में भी अवगत कराया है और इस दौरान वो खुद गेंद फेंकते नजर आए। 
विज्ञापन

6 of 8
धोनी ने उरी शहर में नॉर्थ कश्मीर के बारामुला जिला में युवा क्रिकेटरों से बातें की और उन्हें फिटनेस पर ध्यान देने के लिए जोर दिया।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Hindustan Times
इस दौरान हर कोई धोनी को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेकरार दिखा, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की थी। 
विज्ञापन

8 of 8
dhoni
बता दें कि बुधवार को वह अचानक चिनार आर्मी पब्लिक स्कूल भी पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। उन्होंने खेलों और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान माही ने स्कूली बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिचवाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें