फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हैं कश्मीर के हालात...जानने के लिए देखें 15 तस्वीरें, साथ ही घाटी में घमासान से जुड़ी बातें भी

Mon, 05 Aug 2019 05:35 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 15
भारतीय सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी के माहौल के बीच महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आगे की स्लाइड में- कैसे पेट्रोल के लिए मची मारामारी और कई बड़ी बातें
विज्ञापन

2 of 15
छात्र-छात्राओं को किया जा रहा रवाना - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यात्रियों व पर्यटकों के घाटी छोड़ने के फरमान के बाद पूरी वादी में परेशान लोग पेट्रोल, गैस सिलेंडर व अन्य जरूरी सामानों के लिए दुकानों की कतार में नजर आए।
विज्ञापन

3 of 15
बड़ी मात्रा में सुरक्षबलों की तैनाती से किसी अनहोनी की आशंका के चलते लोग खौफजदा हैं।

4 of 15
कश्मीर से वापस जाते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य खतरों की आशंका वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 15
ये सुरक्षा बल पिछले सप्ताह यहां पहुंचे थे। श्रीनगर में सचिवालय, पुलिस मुख्यालय, हवाई अड्डे और केंद्र सरकार के विभिन्न प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

6 of 15
शहर में आने वाली सड़कों पर बैरीकेड लगाए गए हैं। दक्षिण कश्मीर के सर्वाधिक आतंक प्रभावित जिले अनंतनाग के पहलगाम में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
 
विज्ञापन

7 of 15
अंडमान एक्सप्रेस से भेजे गए कश्मीर में मौजूद बाहरी राज्यों के छात्र - फोटो : अमर उजाला
चार दिन पहले ये सड़कें श्रद्धालुओं और पर्यटकों से आबाद थीं परंतु अब यहां सन्नाटा नजर आ रहा है। पहलगाम के होटल खाली पड़े हैं। विदेशी पर्यटकों को भी लौटना पड़ा है।

8 of 15
अंडमान एक्सप्रेस से भेजे गए कश्मीर में मौजूद बाहरी राज्यों के छात्र - फोटो : अमर उजाला
होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि इस साल काफी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद थी परंतु अचानक इस फैसल ने उनकी आशाओं पर पानी फेर दिया।

9 of 15
कश्मीर से वापस जाते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
वर्ष 2010 में भी घाटी में अशांति थी लेकिन उस समय भी इस तरह की एडवाइजरी जारी नहीं की गई थी।

10 of 15
कश्मीर से वापस जाते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
2016 में बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भी ऐसा कदम नहीं उठाया गया था। आज पेट्रोल पंपों के बाहर लम्बी लाइन देखने को मिल रही है। किराने की दुकानों पर भी यही हाल है।

 

11 of 15
एडवाइजरी के बाद कश्मीर का हाल - फोटो : अमर उजाला
राज्य में बने हालात को देखते हुए रविवार को सुरक्षा बलों ने पुंछ और राजोरी में मार्च किया।

12 of 15
एडवाइजरी के बाद कश्मीर का हाल - फोटो : अमर उजाला
आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह रविवार को डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज विवेक गुप्ता के साथ विशेष हेलीकॉप्टर से पुंछ पुलिस मुख्यालय पहुंचे।

13 of 15
जम्मू-कश्मीर के हालातों पर लोगों की बातें - फोटो : अमर उजाला
यहां उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर पुंछ के हालात पर चर्चा की।

14 of 15
जम्मू कश्मीर में अनिश्चितता-अफरातफरी का माहौल - फोटो : अमर उजाला
करीब एक बजे आईजीपी पुंछ पुलिस लाइन में उतरे इसके उपरांत आईजी सहित सभी अधिकारी पुलिस मुख्यालय पहुंचे। जहां करीब एक घंटा तक उनके बीच हालात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। करीब तीन बजे आईजीपी जम्मू लौट गए।
विज्ञापन

15 of 15
जम्मू कश्मीर में अनिश्चितता-अफरातफरी का माहौल - फोटो : अमर उजाला
वहीं रात करीब एक बजे पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की याद आई। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट किया। महबूबा ने लिखा कि भाजपा नेता होने के बावजूद अटल जी की कश्मीरियों के प्रति सहानुभूति और उनका प्रेम जीतना....आज हमें उनकी कमी बहुत खल रही है।
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें