फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दो हफ्तों में 27 आतंकी ढेर, आठ मोस्ट वांटेड कमांडर शामिल

Wed, 10 Jun 2020 12:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
Shopian encounter - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में बीते दिनों में हिज्बुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा समेत कई बडे़ आतंकी संगठनों की सुरक्षाबलों ने कमर तोड़ दी है। सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठनों के कई टॉप कमांडरों को मार गिराया गया है। ईद के बाद से सुरक्षाबलों ने आतंकियों का तेजी से सफाया किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में पिछले 15 दिनों में 26 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने विभिन्न मुठभेड़ में मार गिराया है। इनमें आठ टॉप कमांडर शामिल भी हैं। आपको बता दें कि सोमवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। 
 
विज्ञापन

3 of 10
भारतीय सेना - फोटो : amar ujala
रविवार से सोमवार तक करीब 26 घंटे में सुरक्षाबलों ने नौ आतंकियों का सफाया किया था। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए थे।
 

4 of 10
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
आज सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के सुगू इलाके में मुठभेड़ में चार आतंकियों को ढेर कर दिया है। अभी तक आतंकियों की पहचान नहीं की जा सकी है। 
 
विज्ञापन

5 of 10
भारतीय सेना - फोटो : amar ujala
शोपियां में सात/आठ जून को हिज्बुल के कमांडर उमर, लश्कर का रईस अहमद खान, हिज्बुल के सकलैन अमीन और वकील अहमद नईकू, औवेस मलिक आतंकी मारे गए थे। 
 
विज्ञापन

6 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
शोपियां में सात जून सोमवार को मारे गए आतंकियों की पहचान हिज्बुल के इशफाक अहमद, आदिल अहमद मीर, बिलाल अहमद भट्ट और सज्जाद अहमद के रूप में हुई थी। 
 
विज्ञापन

7 of 10
security forces - फोटो : बासित जरगर
तीन जून को पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने जैश के कमांडर फौजी भाई, हिज्बुल के मंजूर अहमद, जेईएम के कमांडर जावेद अहमद को मार गिराने में सफलता हासिल की। 
 

8 of 10
security forces - फोटो : बासित जरगर
दो जून को सुरक्षाबलों ने आवंतीपोरा के त्राल में हुए जैश-ए-मोहम्मद के ग्रुप कमांडर आकिब रमजान को ढेर किया था। इसी मुठभेड़ में आवंतीपोरा का जेईएम कमांडर मोहम्मद मकबूल भी ढेर किया गया था। 
 

9 of 10
security forces - फोटो : बासित जरगर
30 मई को कुलगाम के वानपोरा इलाके में हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर परवेज अहमद और जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर शाकिर अहमद मारे गए थे।  
 
विज्ञापन

10 of 10
security forces - फोटो : बासित जरगर
गौरतलब है कि कुलगाम में 25 मई को हुई मुठभेड़ में कमांडर आदिल अहमद वानी और लश्कर-ए-तैयबा के शाहीन अहमद ठोकर को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। बता दें कि बीते दिनों हुई शोपियां मुठभेड़ को लेकर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा था कि हाल के अभियानों में हिजबुल मुजाहिदीन के 9 आतंकवादी मारे गए हैं। पिछले दो हफ्तों में, 9 बड़े ऑपरेशन किए गए, जिसमें 22 आतंकवादियों का खात्मा किया गया है। इनमें आतंकी संगठनों के छह शीर्ष कमांडर शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें