कश्मीर में चलाए गए आपरेशन ऑल आउट में और तेजी आएगी। आतंकवाद के खिलाफ छेड़े गए अभियान को नए साल में भी जारी रखा जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : BASIT ZARGAR
सुरक्षा एजेंसियां कश्मीर से आतंकियों का सफाया करने के लिए जोर लगाएंगी। अभी भी कश्मीर में 200 से अधिक आतंकी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर आपरेशन ऑल आउट चलाया है। इसके तहत अब तक करीब 215 आतंकी कश्मीर में मारे जा चुके हैं। इसमें दो दर्जन के करीब आतंकी कमांडर शामिल हैं।
4 of 5
- फोटो : BASIT ZARGAR
एक सीनियर सुरक्षा अधिकारी के अनुसार नए साल में कोशिश होगी कि उन क्षेत्रों में घुसा जाए, जो आतंकियों के लिए पुराने क्षेत्र हैं। जिन क्षेत्रों को आतंकियों ने अपने ट्रांजिट के रूप में रखा हुआ है। उनको टारगेट किया जाएगा, ताकि आतंक को जड़ से मिटाया जाए।
इस समय बांदीपोरा का हाजिन, पुलवामा का त्राल, अनंतनाग और शोपियां जिलों के अलावा बारामुला और कुपवाड़ा में भी आतंकी मौजूद हैं। इन क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां मजबूती से काम करेंगी। खुफिया तंत्र को भी इसके लिए मजबूत किया गया है।