भारत-पाक सीमा के पास सेना की वर्दी में दिखे संदिग्ध, हरकत में आए सुरक्षा बल, तस्वीरें
Wed, 05 Oct 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
Search Operation
- फोटो : PTI
सीमा से सटे सत्तोवाली गांव के पास महिलाओं द्वारा सेना की वर्दी में तीन संदिग्ध लोग देखे जाने के बाद मंगलवार को भी सेना और पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया।
Search Operation
- फोटो : PTI
इस दौरान सत्तोवाली और शेखूपुरा में खेतों में लगी धान की फसल और आसपास लगे सरकंडे आदि को खंगाला गया, पर कुछ नहीं मिला।
Search Operation
- फोटो : ANI
मंगलवार देर शाम तक सर्च आपरेशन चलाया गया।
Search Operation
- फोटो : ANI
एसडीपीओ आरएस पुरा सुरेंद्र चौधरी ने ग्रामीणों से कहा कि संदिग्ध देखे जाने पर पास की पुलिस चौकी, सेना और सीमा सुरक्षा बलों को तुरंत सूचित किया जाए।
Border Security
- फोटो : File Photo
पुलिस ने सीमांत गांव में रात के समय गश्त के लिए वीडीसी के सदस्यों को तैनात किया है।