फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में संदिग्ध देखे जाने के बाद सेना ने चलाया सर्च आपरेशन, तस्वीरें

Fri, 12 Aug 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
search opration - फोटो : न‌िख‌िल मेहता
स्वतंत्रता दिवस से पहले कुंजवानी के कारमेल कांन्वेंट स्कूल के नजदीक तीन संदिग्ध देखे जाने की सूचना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से सर्च आपरेशन चलाया। पूरे क्षेत्र को खंगाला और स्कूल में भी बच्चों को बाहर आने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 9
army - फोटो : न‌िख‌िल मेहता
करीब छह घंटे तक सर्च आपरेशन के बाद कोई भी आतंकी नहीं मिला। आतंकी दिखे जाने की सूचना पूरे नगर में आग की तरह फैल गई। नगर में विभिन्न चौक चौराहों में नाकों को भी अलर्ट कर दिया।
विज्ञापन

3 of 9
army - फोटो : न‌िख‌िल मेहता
सुबह करीब दस बजे कुंजवानी क्षेत्र में तीन संदिग्ध देखे जाने की सूचना अचानक फ्लैश हुई। एक महिला ने खुले प्लाट में उंची झाडि़यों के बीच हलचल देखी। महिला को लगा कि कोई आतंकी झाडि़यों में छिपा हुआ है। उसने शोर मचाया।

4 of 9
army - फोटो : न‌िख‌िल मेहता
क्षेत्र से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। झाडि़यों के नजदीक ही कारमेल कान्वेंट स्कूल था। आतंकियों द्वारा स्कूलों में हमला करने के एसएसपी और अमर उजाला को भेजे गए धमकी भरे पत्र के कारण पुलिस ने स्कूल की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन

5 of 9
army - फोटो : न‌िख‌िल मेहता
पूरे क्षेत्र को खंगाला गया। स्कूल प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया। संदिग्ध देखे जाने की अफवाह स्कूल के बच्चों के अभिभावकों को भी पता चली। अफवाह उड़ी कि दो संदिग्ध भागने में सफल रहे और एक को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन

6 of 9
army - फोटो : न‌िख‌िल मेहता
पुलिस के अनुसार स्थानीय युवक ही झाडि़यों में गया था। उसे देखकर महिला को शक हुआ कि आतंकी है। स्कूल का मामला होने के कारण पुलिस ने कोई कमी नहीं रखी। 
विज्ञापन

7 of 9
army - फोटो : न‌िख‌िल मेहता
सुबह साढ़े 11 बजे सेना और सीआरपीएफ की टुकडि़यों को भी मौके पर बुलाया गया। स्कूल के आसपास क्षेत्र को पूरी तरह से खंगाला गया। करीब तीन घंटे तक आपरेशन चला।

8 of 9
army - फोटो : न‌िख‌िल मेहता
कहीं से कोई भी संदिग्ध नहीं मिला। एसपी साउथ शहजाद सलारिया के अनुसार मामला मात्र अफवाह थी। स्वतंत्रता दिवस नजदीक है। जिसके कारण पुलिस प्रशासन ने कोई कोताही नहीं बरती है।
विज्ञापन

9 of 9
army - फोटो : न‌िख‌िल मेहता
दोपहर दो बजे के करीब पूरा सर्च आपरेशन संपन्न हुआ और स्कूल के सभी विद्यार्थी सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें