फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू रोपवे का सफल ट्रायल रन, अमरनाथ यात्रियों को मिलेगा तोहफा

Thu, 30 May 2019 02:46 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू के प्रतिष्ठित जम्मू रोपवे (केबल कार) में बुधवार को पीरखो-महामाया रोपवे का सफल ट्रायल रन किया गया। इस रोपवे पर 14 केबिन स्थापित किए गए हैं। जबकि बाहू-महामाया रोपवे पर 8 केबिन स्थापित किए गए हैं। दोनों रोपवे प्रोजेक्ट पर लगभग पूरा कर लिया गया है, जिससे इसे जून में लोगों को समर्पित करने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
रोपवे के शुरू होने पर इस बार अमरनाथ यात्रियों के साथ वैष्णो देवी के लिए आने वाले भक्तों को केबल कार का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। इस बीच मेयर चंद्र मोहन गुप्ता के  साथ डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, पूर्व विधायक राजेश गुप्ता ने ट्रायल रन में दो केबिन से सफर किया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
पिछले कई हफ्तों से दोनों रोपवे के निर्माण कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में गंडोला की तर्ज पर सूर्य पुत्री तवी नदी जम्मू पर बाहू-महामाया और महामाया-पीरखो रोपवे का निर्माण किया गया है। इसमें पर्यटकों के लिए आधुनिक रेस्टोरेंट स्थापित किए गए हैं। बाहू-महामाया रोपवे में दो और महामाया-पीरखो रोपवे में नौ टावर लगाए गए हैं। दोनों रोपवे में जर्मनी, तुर्की, अस्ट्रिया की अत्याधुनिक उपकरण व सामग्री लगाई गई है। 

 

4 of 5
इस दौरान मेयर गुप्ता ने कहा कि रोपवे शुरू होने से जम्मू में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। यह पर्यटन के क्षेत्र में कारगर साबित होगा। बाहू फोर्ट-महामाया रोपवे का अप्रैल 2018 में सफल ट्रायल किया गया था। प्रोजेक्ट के इंचार्ज नूर हुसैन ने बताया कि दोनों रोपवे के लिए स्विट्जरलैंड से केबिन लाए गए हैं। एक केबिन में एक समय छह लोग बैठ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि रियासत में तीस साल बाद जम्मू में केबल कार को स्थापित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोपवे के जरिए तवी से दिखेंगे विहंगम दृश्य
दो टावर वाले बाहु फोर्ट-महामाया रोपवे से वन क्षेत्र, महामाया मंदिर, जामवंत गुफा, पीरखो, सूर्य पुत्री तवी, पुराना शहर, ऐतिहासिक मुबारक मंडी, सीएम हाउस आदि के विहंगम दृश्य देखने को मिलते हैं। इसी तरह नौ टावर वाले महामाया-पीरखो रोपवे में भी ऐसे प्राकृतिक नजारे दिखेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें