डोडा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
वाहन में चालक सहित 12 यात्रियों के सफर करने की अनुमति है, लेकिन लेकिन इसमें 17 लोग सवार थे। छोटे वाहन होने के कारण यात्री ज्यादा होने पर इसको संतुलन के साथ चलाना काफी मुश्किल होता है। जब कभी इन वाहनों का संतुलन बिगड़ता है तो स्थिति काफी गंभीर हो जाती है। मंगलवार को वाहन दुर्घटना में भी चालक के लिए ओवरलोड वाहन को संभालना मुश्किल हो गया था और वाहन सीधे नीचे गिर गया।