जम्मू कश्मीर में रामनवमी
- फोटो : अमर उजाला
सांबा जिले के राम मंदिरों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां भी हर साल की तरह लगने वाली भक्तों की कतारें गायब हैं। मंदिर में केवल पुजारी ही मौजूद रहे। राजपुरा के राम मंदिर में पुजारी ने भगवान की आरती करते हुए देश सहित विश्व के कल्याण की कामना की। वहीं कोरोना के खात्मे की मुहिम में देश सहित धर्मनगरी में लॉकडाउन जारी है। इस कारण इतिहास में पहली बार मां वैष्णो के दरबार सहित भवन मार्ग, चरण पादुका, अर्द्धकुंवारी सहित भैरो मंदिर में सन्नाटा पसरा है।