फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब राजनाथ से बोला जवान- जय हिंद साहब, मैं आईटीबीपी से, सुनते ही सिंह को याद आई वो रात

Sat, 18 Jul 2020 11:11 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
रक्षामंत्री ने पैंगोंग-त्सो झील के पास स्थित फारवर्ड लोकेशन लुकुंग में शुक्रवार को सेना और आईटीबीपी के जवानों को संबोधित किया। उनसे बातचीत के दौरान उन्होंने आईटीबीपी की एलएसी के करीब फारवर्ड लोकेशन डुंगति में बिताई अपनी रात भी याद की। बता दें, राजनाथ सिंह उस समय गृह मंत्री थे। 

आगे की स्लाइड मेंः रक्षामंत्री और जवानों की बाचतीच के मुख्य अंश
विज्ञापन

2 of 6
राजनाथ सिंह - फोटो : ani
आईटीबीपी जवान- जय हिंद साहब, मैं आईटीबीपी से साहब।
राजनाथ सिंह- अरे वाह, आईटीबीपी के साथ तो मैं रह चुका हूं, डुंगति में रुका था। वहां थे आप उस समय?
आईटीबीपी जवान- जी हां साहब।
राजनाथ सिंह - बहुत ठंड थी।
आईटीबीपी जवान - जी नाइट होल्ड किया था आपने साहब।
राजनाथ सिंह - हां, रात को रुके थे।
विज्ञापन

3 of 6
राजनाथ सिंह - फोटो : ani
रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना पर हमें नाज है। आप लोगों के अंदर एक स्वाभिमान (राष्ट्रीय स्वाभिमान) की भावना है। आप लोग सब कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं लेकिन अपने स्वाभिमान पर किसी प्रकार की चोट बर्दाश्त नहीं कर सकते। इसी स्वाभिमान के कारण आप लोग अपनी जान की परवाह किए बिना अपना सब कुछ देश के लिए न्योछावर करने के लिए तैयार हो जाते हैं। 

 

4 of 6
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि भारत को अगर आजादी मिली है तो वह इसी राष्ट्रीय स्वाभिमान के कारण मिली है। चाहे वह चंद्रशेखर आजाद रहे हों, सरदार भगत सिंह रहे हों या अशफाक उल्लाह रहे हों सभी ने इसी राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना के कारण ही हंसते हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था तब जाकर यह हमारा भारत आजाद हुआ है।  

 
विज्ञापन

5 of 6
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि यदि अगर आज हम लद्दाख के इस क्षेत्र में खड़े हैं तो आज के दिन मैं कारगिल युद्ध में भारत की सीमाओं की एक-एक इंच जमीन की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की बाजी लगाकर जिन बहादुर सैनिकों ने शहादत दी है उन्हें भी स्मरण एवं नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। क्योंकि कारगिल विजय दिवस भी 26 जुलाई को है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली से तो उनको हम स्मरण करेंगे लेकिन आज यहां इस धरती से भी करना चाहता हूं। उन जवानों की शहादत सदैव हम सबके लिए एक प्रेरणा स्रोत के रूप में काम करती रहेगी। भाषण के अंत में रक्षा मंत्री ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। जवानों द्वारा दिए गए उसके जवाब से पूरी घाटी गूंज उठी।

यह भी पढ़ेंः रणबीर के हमशक्ल जुनैद शाह की मौत, एक बार तस्वीर शेयर कर ऋषि कपूर ने पूछा था- बताओ मेरा बेटा कौन है

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें