फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बारिश, बर्फबारी, बनिहाल में पस्सी गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे प्रभावित

Tue, 12 Mar 2019 12:01 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
srinagar - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। राज्य के अधिकांश मैदानी इलाकों में सोमवार को बारिश से पारे में गिरावट आई है। जम्मू और कश्मीर के कई पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। बनिहाल में एक पस्सी के राजमार्ग पर आ जाने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दोपहर बाद से प्रभावित रहा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
srinagar - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर से जम्मू से लिए छोड़े गए सैकड़ों वाहन रास्ते में फंसे रहे। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में बारिश और धुंध से दोपहर बाद कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित हुई। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन जम्मू संभाग में मौसम साफ रहेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
srinagar - फोटो : बासित जरगर
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह से रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री गिरकर 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के सादना टाप, अप्पर भट्ट, जोजीला, शोपियां, राजदान पास, पहलगाम के पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। 

 

4 of 5
srinagar - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में दोपहर तक कई इलाकों में बारिश होती रही। यहां 8.6 मिलीमीटर पानी बरसा। शीतकालीन राजधानी में दिन का पारा सामान्य से 8.1 डिग्री गिरकर 18.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कठुआ, राजोरी और पुंछ जिलों में बारिश हुई। यहां के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall - फोटो : बासित जरगर
स्थान     न्यूनतम तापमान 
कारगिल   माइनस 13.8
लेह          माइनस   7.0
गुलमर्ग     माइनस   3.4
पहलगाम  माइनस   1.5
श्रीनगर                  4.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें