घाटी में पिछले 24 घंटों से लगातार मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं कश्मीर और लद्दाख के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि घाटी में अगले 24 घंटों तक मौसम के मिजाज ऐसे ही बिगड़े रहेंगे। 17 नवम्बर के बाद मौसम में हल्का सुधार हो सकता है। शुक्रवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 7.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।