जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का नजारा
- फोटो : संवाद
किश्तवाड़ में भी भारी हिमपात हुआ। पर्यटन स्थल पर देश के विभिन्न राज्यों के सैलानी पहुंचे, जिन्होंने बर्फ में खूब अठखेलियां कीं।। सैलानियों ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हिमपात होने की सूचना के बाद उन्होंने यहां आने की योजना बनाई थी। शिवगढ़ धार, सियोजधार, देराटॉप, जुगधार में भी हिमपात हुआ है। किश्तवाड़ के पाडर, मढ़वा और दच्छन सहित कोंतवाड़ा केशवान, परिबाग, नागिन शीरू, त्रिगाम में भारी बर्फ गिरी।