फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मौसम ही नहीं घाटी में माहौल भी बदल चुका है, बारिश में छाते ने दिखाई बदले कश्मीर की तस्वीर

Mon, 08 Mar 2021 07:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश ने दस्तक दी। इससे पहले रविवार को गुलमर्ग में बर्फबारी भी हुई। बारिश के दौरान कश्मीर घाटी में अद्भुत नजारा देखने को मिला। झमाझम बारिश के दौरान श्रीनगर शहर में एक महिला छाता लगाकर निकली तो सभी की नजरें उनकी ओर थीं। हरा, सफेद और केसरिया रंग से बना छाता जिस पर भारत लिखा था, जोकि अपने आप में गवाह है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी का माहौल बदला है। देश प्रेम की भावनाओं से भरे लोग अब बेखौफ होकर सड़क पर निकलते हैं। इससे पहले घाटी में बुलाए गए बंद के आवाह्नों के दौरान भी ऐसा देखने को मिल चुका है जब लोग बेखौफ होकर सड़कों पर निकले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग ने बताया कि गुलमर्ग में 22 इंच बर्फबारी हुई। वहीं गुरेज में पांच, तुलैल में सात और राजदान टॉप में सात इंच बर्फ गिरी। गुलमर्ग में सड़कों से बर्फ को हटाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।


 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
सुबह से ही जम्मू समेत प्रदेश भर में आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की तरफ से प्रदेश भर में सामान्य से भारी बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग ने बारिश होने पर जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन और इससे यातायात के प्रभावित होने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में बादल छाए रहने से तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें