फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों में वैष्णों देवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने दिया ये बड़ा तोहफा

Sun, 12 Feb 2017 09:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
माता वैष्णो देवी के भक्तों को म‌िलेगा फायदा - फोटो : फाइल
गर्मियों की छुट्टियां और त्योहारों में बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या और माता वैष्णों देवी के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जम्मू और उधमपुर के लिए दो नई ट्रेनों की सौगात दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
जम्मू स्टेशन - फोटो : File Photo
रेलवे ने हावड़ा-जम्मू तवी सुविधा एक्सप्रेस और इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस को मंजूरी दी है। दोनों ट्रेनें सप्ताह में एक दिन चलेंगी। हावड़ा एक्सप्रेस 11 मई और इलाहाबाद एक्सप्रेस 10 जून से चलेगी।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : डेमो फोटो
कानपुर से उधमपुर तक चलने वाली कानपुर-उधमपुर एक्सप्रेस को जून से कानपुर के बजाय इलाहाबाद तक चलाने को मंजूरी दी है और जून से इस ट्रेन का नंबर भी बदल दिया जाएगा। 

4 of 8
टूटी पटरी से कई ट्रेनें गुजर गईं।
साथ ही इसको अब सुपर फास्ट ट्रेन घोषित कर दिया है। इसका नंबर 14155/14156 है, जो जून से बदलकर 24155/24166 कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : DEMO PHOTO
10 जून शनिवार यह ट्रेन दोपहर बाद 2:45 बजे इलाहाबाद से रवाना होगी और फतेहपुर, कानपुर, इटावा, अलीगढ़, खुर्जा, बुलंद शहर, हापुड़, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी से होकर रविवार दोपहर डेढ़ बजे उधमपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

6 of 8
udhampur - फोटो : File Photo
फिर रविवार शाम को 4:20 बजे पर उधमपुर से इलाहाबाद के लिए रवाना हो जाएगी।इन्हीं सब स्टेशनों से होकर शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। 
विज्ञापन

7 of 8
asd - फोटो : DEMO PIC
दूसरी ट्रेन 82303/82304 हावड़ा-जम्मू तवी-हावड़ा एक्सप्रेेस प्रत्येक वीरवार को रात 11:55 बजे हावड़ा से रवाना होगी और आसनसोल, धनबाद, गया, मुगल सराय, न्यू वेस्ट केबिन, वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट से होकर जम्मू पहुंचेगी 
विज्ञापन

8 of 8
रेलवे - फोटो : demo pic
ये ट्रेन जम्मू से 13 मई को रात 8:10 बजे हावड़ा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें